
समस्तीपुर: जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहा स्थित, पुराने थाना के पास शुक्रवार 30 अक्टूबर की दोपहर, घर जाने के लिए ऑटो का ईंतजार कर रहे युवक से बाईक सवार बदमाशों ने चार लाख रुपये झपटकर भाग निकले।
इस घटना की सबसे बड़ी हैरानी की बात यह रही कि, जिस जगह पर यह घटना हुई उस घटनास्थल से कुछ ही दुरी पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी खड़ी थी, बावजूद बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम भी दे दिया, और आराम से सातनपुर की ओर निकल भी गए। घटना के बाद डायल 112 को सुचना देने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सातनपुर के तरफ जाकर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कुछ पता नही चला।
पिड़ित व्यक्ति की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव निवासी, सटहू रजक के पुत्र संतोष रजक के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में पिड़ित व्यक्ति संतोष रजक का बताना है कि, उन्होंने स्टेट बैंक से दो लाख रूपए तथा यूनियन बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। जिसे वह एक झोले में रखकर अपने घर जाने के लिए, मुसरीघरारी चौराहा स्थित पुराने थाना के पास ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे, और उनके हाथ से रुप्यों से भरा झोला छीनने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने पैर से मारकर उन्हें गिरा दिया, तथा रूपए से भरा झोला लेकर भाग निकले। सुचना देने पर डायल 112 की टीम ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चला।
हालांकि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो दिनों में हुई तीन लूट व छिनतई की घटना ने थानाध्यक्ष व उनकी टीम पर सवालिया निशान लगा दिया है। वह भी इस तरह की घटना उस वक्त हुई, जिस समय मुसरीघरारी थाने की 112 की पुलिस घटनास्थल के पास ही मौजूद थी।
वहीं थानाध्यक्ष मुसरीघरारी राकेश कुमार सिंह का बताना है कि, पीड़ित व्यक्ति की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।







