
समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर स्थित खिरहरी पोखर के समीप, बीच सड़क से बाईक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान बाईक हटाने की बात कहने पर कुछ लोगों ने एक ईरिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल ईरिक्शा चालक को इलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचाया गया, जहां उसका ईलाज जारी है।
घायल ईरिक्शा चालक की पहचान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ फरपुरा वार्ड 18 निवासी, पंकज कुमार के रूप में की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुफस्सिल ईंस्पेक्टर अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि, इस घटना से संबंधित आवेदन नही मिला है।
Views: 12






