संत पॉल एकेडमी में बच्चों ने पारंपरिक तरीके से मनाया छठ महापर्व, छठ गीतों से गूंजा विद्यालय परिसर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। शहर के विवेक-विहार मुहल्ला स्थित संत पॉल एकेडमी में, मंगलवार 03 नवम्बर को,  स्कूली बच्चों ने लोक आस्था का महापर्व छठ पारंपरिक तरीके से मनाया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बिहार की लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और छठ पर्व की परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक छठ पूजा की आकर्षक प्रस्तुति दी। साथ ही “उगअ हो सुरूज”, “मारबउ रे सुगबा धनुष से” और “रूनकी-झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पंडितवा दामाद” जैसे पारंपरिक छठ गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और मुहल्लेवासी भावविभोर हो उठे। वहीं, राहगीर भी रुककर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

शिक्षिका बंदना सिंह ने कहा कि, बच्चों को बिहार की लोक आस्था, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने के साथ छठ पर्व के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को समझाने के उद्देश्य से यह डेमो छठ पर्व आयोजित किया गया था। वहीं प्राचार्य संजय कुमार ने कहा कि, छठ सूर्योपासना और लोक आस्था का महापर्व है। इसमें भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना कर परिवार, समाज एवं समस्त मानवता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

मौके पर सचिव अविनाश कुमार, शिशिर कुमार, गुलशन कुमार, प्रवीण कुमार, व्यवस्थापक संतोष कुमार, शिक्षिका बंदना कुमारी, अर्चना शरण, कंचन, निधि, साक्षी, नेहा, रीता, शोभा, रिंकी, दीपू समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *