सड़क हादसे में घायल हुआ युवक, बेहतर ईलाज के लिए DMCH दरभंगा किया गया रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बखरी में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सको ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि उनका पति बाइक से किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बखरी में बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *