ब्राउन शुगर के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, कल्याणपुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव निवासी, रूपेश कुमार, गंगेश कुमार एवं ऋषि राज रमण तथा मिर्जापुर गांव निवासी जयकिशन, बादल कुमार, छोटू कुमार एवं सोनू कुमार के रूप में की गयी है।

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कल्याणपुर पुलिस के इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इस दौरान बरामद ब्राउन शुगर की मात्रा कितनी थी, इसका जिक्र प्रेस विज्ञप्ति में नही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *