???? बिग ब्रेकिंग: समाजसेवा की दिशा में नयी ईबारत लिख रहा उजियारपुर का राजू सहनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: किसी भी प्रकार के उद्योग/धंधे अथवा किसी भी प्रकार के कार्यों का हिस्सा बनने के साथ ही, विभिन्न प्रकार की चुनौतियां व बाधाएं भी सामने आने लगती हैं, लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे भी युवा हैं जो, किसी भी चुनौती और बाधा को पार करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक युवा समाजसेवियों में से एक हैं राजू सहनी। उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी राजू सहनी, विगत कुछ वर्षों से प्रखंड स्तर पर विभिन्न प्रकार के समाजिक कार्य करते आ रहे हैं।

विगत कुछ माह पुर्व भी समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा भगवानपुर कमला पंचायत के, छठ घाट पर पुरे पंचायत के छठ व्रतियों के लिए छठ घाट का निर्माण, पंडाल का निर्माण, पुरे पंचायत में रौशनी की व्यवस्था, छठ घाट पर चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था निजि कोष से करवाया था। इसी क्रम में महान समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर, बुधवार 24 जनवरी को उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में हजारों निर्धन व गरीब लोगों के बीच कंबल, भोजन व पानी का वितरण करेंगे। आपको बता दें कि, समाजसेवा को लेकर भाई राजू सहनी बहूत ही कम दिनों में जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस संबंध में चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, उजियारपुर में रहने वाले उनके सहयोगियों ने, उन्हें यह सुचना दिया कि इस बार ठंड ज्यादा रहने के कारण, उजियारपुर प्रखंड व जिला मुख्यालय में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सड़क किनारे रहकर गुजर बसर करने वाले गरीब व निसहाय तबके के लोगों को, काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सुचना मिलते ही उन्होंने उच्च गुणवत्ता बाले कंबल की खरीदारी कर वितरण करने का मन बना लिया। जिसके तहत वह बुधवार 24 जनवरी को, जिले के उजियारपुर प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग 28 पंचायतों के जरूरतमंद परिवारों के बीच, गर्म कपड़े व कंबल का वितरण करेंगे। ज्ञात हो कि समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम के अलावे वह असम में शादी विवाह के मौके पर भी, हमेशा जरूरतमंदों के लिए खड़े रहते हैं। निःसहाय वर्ग के लिए जो काम सरकार व जनप्रतिनिधी नही करते हैं, वह काम अक्सर समाजसेवी राजू सहनी करते देखे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला