???? बिग ब्रेकिंग: सड़क हादसे में घायल दुसरे युवक की भी हुई मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, परिजनों के बीच मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत स्थित सूरजपुर गांव में, बुधवार 24 जनवरी को सड़क हादसे में घायल दुसरे युवक की भी मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी। जिसे मृतक के परिजन वापस सदर अस्पताल लेकर आ गए। जहां सदर अस्पताल में कार्यरत नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार ने, मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृत युवक की पहचान उजियारपुर थाना अंतर्गत पतैली पश्चिमी पंचायत स्थित, सूरजपुर गांव के वार्ड 5 निवासी, उपेन्द्र सहनी के 25 वर्षिय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी है। हालांकि सदर अस्पताल पर शव पहुंचने के घंटों बाद भी उजियारपुर पुलिस सदर अस्पताल नहीं पहुंची थी। जिसके कारण मृतक के परिजन काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे।

उधर नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, 24 जनवरी की दोपहर बाद करीब 3 बजे, मृतक मिथुन कुमार अपने एक अन्य साथी विश्वनाथ कुमार पासवान के साथ खेतों में खाद डालकर, पैदल ही वापस अपने घर की ओर आ रहा था कि, इसी दौरान बाबूलाल चौक के तरफ से आकर धमुआं चौक की तरफ जाने वाली रास्ते में, तीनबटिया के पास तेज गति से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने, दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में ईलाज के लिए पीएचसी उजियारपुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, दोनों घायलों में से एक घायल विश्वनाथ कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया, तथा एक अन्य घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जिसे पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी। जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार