???? बिग ब्रेकिंग: दो दिनों पहले आपसी झड़प में घायल वृद्ध की हुई मौत,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के जवाहरपुर गांव में बीते दिनों शनिवार 27 जनवरी को, दो गुटों के बीच हुई आपसी झड़प में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की मौत सोमवार 29 जनवरी को गयी। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव निवासी, बातो राय के 66 वर्षिय पुत्र महेंद्र राय के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सुचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

घटना के संबंध में सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार 27 जनवरी को, महेंद्र राय का उसके पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद में को लेकर झड़प हो गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल बीच बचाव कर इस मामले को शांत कर दिया था। सुचना मिलने के कुछ देर बाद उजियारपुर थाना की पुलिस भी, झड़प वाली स्थल पर पहुंची थी, लेकिन सब कुछ शांत देखकर पुलिस भी वापस लौट गयी। इधर झड़प के दो दिन बाद महेंद्र राय की अचानक मौत हो गई। वहीं इस संबंध में उजियारपुर एसएचओ मुकेश कुमार का बताना है कि, मौत की सूचना मिलने के बाद, शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार महेंद्र राय पूर्व से ही बीमार था। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट या खरोंच के निशान भी नही पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!