अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव स्थित, रामपुरा मोड़ टीवीएस एजेंसी के पास, सोमवार 05 फरवरी की देर रात्रि, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रोसड़ा के एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गयी। वहीं हादसे की सुचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक निवासी, सुरेश साह के 28 वर्षिय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गयी है। उधर स्वर्ण व्यवसायी के मौत की सुचना जैसे ही उसके परिजनों को हुई परिवार के बीच कोहराम मच गया। घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक सोमवार की सुबह ही दुकान के सामान की खरीदारी करने, दरभंगा गए थे। देर रात को सुचना मिली की सड़क हादसे में वह घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। सुचना मिलने के बाद जब वह सदर अस्पताल पहुंच। उससे पहले ही मृतक की मौत हो चुकी थी। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक स्वर्ण दुकान के सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था।







