???? बिग ब्रेकिंग: गिरफ्तारी के दौरान वारंटी की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भर्ती, वारंटी की हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया वारंटी के साथ मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने आरोप से किया इनकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में, मंगलवार 06 फरवरी की देर रात स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही छापामारी के दौरान, एक आरोपी वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वृद्ध की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने, स्थानीय पुलिस पर गिरफ्तारी के बाद मृतक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस आरोप को पुरी तरह से झूठा व मनगढ़ंत बताया है। आरोपी की मौत के बाद स्थानीय सरायरंजन पुलिस ने, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर, शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक आरोपी की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी, श्री कृष्ण भगवान झा उर्फ टूना झा 70 वर्ष के रूप में की गयी है। उधर घटना के बाद से सदर अस्पताल समस्तीपुर के परिसर में, मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। जिसके कारण सदर अस्पताल परिसर रात के 2 बजे से लेकर, सुबह के सात बजे तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद एएसपी सह एसडीपीओ सदर समस्तीपुर संजय कुमार पांडेय, स्वयं घटना से संबंधित सारी जानकारी बारिकी से लेते देखे गए। घटना के संबंध में सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी श्री कृष्ण भगवान झा के खिलाफ, समस्तीपुर कोर्ट के द्वारा वर्ष 1990/91 के एक आपराधिक मामले में लाल वारंट जारी किया गया था। जिस वारंट के आधार पर स्थानीय पुलिस आरोपी के घर, उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां पुलिस के आने की भनक मिलते ही, आरोपित वृद्ध अपने घर की छत से होकर, दूसरे के घर के छत पर छलांग लगाकर जा पहुंचा, और भागने लगा। उधर आरोपी को भागता देखकर, छापामारी करने पहुंचे पुलिस के जवानों ने छत पर ही खदेड़कर पकड़ लिया। अचानक इसी दौरान आरोपी वृद्ध व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने, ईलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, बेहतर ईलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दिया। सुचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने छापामारी करने गयी पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए, आरोपित वृद्ध के साथ पुलिस के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाने लगे। हालांकि मृतक के परिजन इस मामले को लेकर, सदर एसडीपीओ को एक आवेदन भी उपलब्ध कराया है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे, एएसपी सह एसडीपीओ सदर समस्तीपुर संजय कुमार पांडे ने बताया कि, वह स्वयं मामले की पड़ताल कर रहे हैं। मामले से संबंधित आवेदन भी मृतक के परिजनों द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। जिसमें पुलिस के उपर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप