नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिले की बंगरा थाने की पुलिस ने, विगत एक सप्ताह पुर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी जोड़े को बरामद कर मेडिकल जांच के बाद 164 का ब्यान कलमबद्ध करने हेतू न्यायालय को सुपुर्द कर दिया।

आपको बता दें कि अपने प्रेमी के साथ उक्त युवती के भागने के बाद युवती के परिजनों ने, स्थानीय राजनीतिक लोग व कुछ जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर, करीब आधा दर्जन युवकों के विरूद्ध बंगरा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया था, तथा थाना क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा थानाध्यक्ष के उपर उक्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था। हालांकि थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने के कुछ घंटों बाद ही प्रेमी जोड़े को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को प्रस्तुत कर दिया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जब थानाध्यक्ष बंगरा के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उनका नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण विस्तृत जानकारी हासिल नही की जा सकी।







