अमित कुमार/समस्तीपुर : उजियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से, एक महिला सहित दो वारंटी व एक पियक्कड़ को, गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार नामजद आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बेलारी गांव निवासी, मोहम्मद खलील के पुत्र मोहम्मद जफर अंसारी,व मोहम्मद जफर अंसारी की पत्नी ईफत मकदुमी के रूप में की गयी है।

वहीं पियक्कड़ युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी, महेन्द्र चौक निवासी, रामचन्द्र पासवान के पुत्र जितेन्द्र पासवान के रूप में की गयी है। इस संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, बेलारी के जफर अंसारी व ईफत मकदुमी के विरूद्ध, माननीय न्यायालय के द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसके आलोक मे यह कार्रवाई की गयी है। वहीं शराब के नशे में धूत्त होकर हंगामा कर रहे युवक, जितेन्द्र पासवान को गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।








