अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने, बंगरा थाना कांड संख्या-168/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त को, फिल्मी स्टाईल में उसके घर के पास से ही चाय दुकान के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लुटेरे बदमाश की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के अबाबकपुर निवासी, अजय सिंह के 32 वर्षिय पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ गुदरू के रूप मे की गयी है।

उक्त बदमाश की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जिस वक्त वह अपने घर के बगल में संचालित एक चाय दुकान पर ग्राहको के बैठने के लिए बने बेंच पर सोया हुआ था। इस बाबत पुछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने बताया कि, उन्हें गुप्त सुचना मिली कि, थाना कांड संख्या 168 /23 का अप्राथमिकी अभियुक्त अबाबकपुर निवासी, प्रशांत कुमार उर्फ गुदरू अपने घर के बगल में बने चाय दुकान पर बैठा हुआ है। सुचना मिलते ही वह सदल बल सादे ड्रेस में सूचित स्थल पर पहुंच गये, और उसके कुछ भी सोचने से पहले वह गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि विगत वर्ष दिसम्बर माह में हथियारबंद बदमाशों ने एक फाईनेंस कर्मी से, हथियार के बल पर 1 लाख 20 हजार रूपए नकद, पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड लूट कर भाग निकला था। इस घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।








