अरविन्द कुमार/मृत्युंजय कुमार कर्ण/समस्तीपुर: हसनपुर थानाध्यक्षा निशा कुमारी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, 26 फरवरी को कॉस्मेटिक व्यापारी गोविंद कुमार से, हथियार के बल पर हुए लूटपाट मामले का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल बदमाशों में से तीन बदमाशों को, लूटे गए सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गयी बाईक, मोबाईल व घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाईकिल भी बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तीनों लुटेरे बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उक्त जानकारी रोसड़ा एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान, मौजूद पत्रकारों को दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, विगत माह 26 फरवरी को हसनपुर थाना अंतर्गत नयानगर स्टेशन के पास स्थित, आरसीसी पुलिया के पास कॉस्मेटिक व्यापारी गोविंद कुमार दास से, हथियारबंद बदमाशों ने एक लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए, पिड़ित व्यक्ति का मोटरसाईकिल व मोबाईल लूट लिया था। घटना के बाद उक्त मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए, मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद प्राप्त मानवीय आसुचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, घटना में शामिल तीन बदमाशों को लूटी गयी बाईक, मोबाईल व घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाईक के साथ, गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना अंतर्गत कोरैया गांव निवासी, विपिन सिंह के 20 वर्षिय पुत्र नितीश कुमार उर्फ तवाही उर्फ छोटू, कैलाश पंडित के 22 वर्षिय पुत्र अर्जून कुमार तथा, धर्मेन्द्र पासवान के 19 वर्षिय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस पुरी उपलब्धि के पीछे हसनपुर थानाध्यक्षा निशा भारती, हसनपुर थाना के प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जोगिन्द्र सिंह, सिपाही विकाश कुमार, बलराम कुमार, तथा डीआईयू शाखा के सिपाही केशव कुमार का योगदान काफी सराहनीय रहा।








