अनिल कुमार/समस्तीपुर: कल्याणपुर थाने की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते, 02 बदमाशों को 02 पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड संख्या-1 निवासी बैजनाथ महतो के 23 वर्षिय पुत्र रमेश कुमार व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही अकबरपुर गांव निवासी, मोहनदास के 20 वर्षिय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।

उक्त जानकारी सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, रविवार 10 मार्च देर रात को कल्याणपुर थाने की पुलिस को, गश्ती के दौरान यह गुप्त सूचना मिली कि, थाना क्षेत्र के गोपालपुर बांध पर स्थित, महादेव मंदिर के पास 4-5 की संख्या में अपराधी जुटे हुए हैं, जो किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस, अपने सीमावर्ती थाने की पुलिस के साथ गोपालपुर बांध पर महादेव मंदिर के पास पहुंची। जहां पुलिस गाड़ी को देखकर सभी बदमाश इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने दो बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जिन्हे गिरफ्तार बदमाशों से पुछताछ के आधार पर चिन्हित कर लिया गया है। बहूत जल्द उन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।







