???? बिग ब्रेकिंग: पेट्रोल पंप के पीछे से नाबालिग किशोरी की लाश मिलने के बाद ईलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव से, मंगलवार 12 मार्च की अहले सुबह करीब 3 बजे पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत से, एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सुचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जूट गए। उधर घटना की सुचना मिलते ही वारिसनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी।

मृतका नाबालिग किशोरी की पहचान, वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव निवासी, कौशल साह की 15 वर्षिया पुत्री चांदनी कुमारी उर्फ काजल कुमारी के रूप में की गयी है। उधर किशोरी के शव मिलने के बाद से गोही गांव स्थित उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना के संबंध में मृत किशोरी के भाई का बताना है कि, उनकी बहन काजल और उनकी मां, सोमवार 11 मार्च को  घर के पास ही अपने खेत में सरसों काटने के लिए गयी हुयी थी। जहां सरसों काटकर उसका बोझा बनाकर, उनकी मां अपने घर ला रही थीं। इसी दौरान शाम के समय उनकी मां बची हुई सरसों को, चांदनी को खेत से लाने का बोलकर सब्जी लाने, पास के ही बाजार में चली गयी। जब उनकी मां बाजार से लौटकर घर आयी, और चांदनी को दरवाजे पर नही देखा तो, उनलोगों से पूछताछ करते हुए उनकी मां खुद मृतका चांदनी को खोजने लगी। इस दौरान उनलोगों ने भी उसकी खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि सारी रात खोजबीन करने के बाद भी मृतका का कुछ पता नही चला। बाबजूद वह लोग खोजबीन करते रहे। इसी दौरान उनकी बहन का शव गोही गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तारीखाना के पीछे पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद इसकी सूचना वारिसनगर पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतका के भाई ने यह आशंका जाहिर किया है कि, उसकी बहन की हत्या कर शव को वहां लाकर फेंक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *