???? बिग ब्रेकिंग: बंगरा थानाध्यक्षा ने फ्लैग मार्च निकालकर निर्भिक रूप से मतदान करने का दिया संदेश, होली के हुड़दंगियों पर भी नकेल कसने की कवायद शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में उजियारपुर लोकसभा व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्रों में चौथे चरण में होने वाले मतदान को लेकर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से, अर्द्धसैनिक बल के जवान के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि जिला के दोनों लोकसभा सीटों पर निष्पक्ष व निर्भिक व शांतिपूर्ण ढंग से चूनाव संपन्न करायी जा सके। इसी क्रम में जिला के बंगरा थाना क्षेत्र के अलग अलग ईलाकों में, बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी के नेतृत्व में, अर्द्धसैनिक बल के जवान व स्थानीय बंगरा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। सुबह सुबह बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी को अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ देखकर, आपराधिक प्रवृति के लोगों की घिग्घी बंध रही थी।

थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर बैठे गलत प्रवृति के लोग, इस दौरान अलग अलग रास्तों से भागते नजर आए। इस दौरान बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी स्वयं रास्तों से गुजरने वाले वाहनों की जांच करते व संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उससे पुछताछ व तलाशी लेते देखे गए। बंगरा थाना परिसर से निकला यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के कोठिया, ठगवा चौक, रहीमाबाद, वायरलेस चौक बंगरा आदि से होते हुए, पुनः थाना आकर समाप्त हो गयी।

इस दौरान थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने बताया कि, लोकसभा चुनाव 2024 व होली पर्व को लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया था। थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने साफ साफ शब्दों मे यह भी कह दिया कि, आने वाले समय में होली पर्व के आड़ में हुरदंग मचाने वाले हुड़दंगियों की खैर नही होगी। पर्व के दौरान इस तरह के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका फ्लैग मार्च का यह अभियान थाना क्षेत्र में चुनाव संपन्न होने तक लगातार जारी रहेगा। मौके पर बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक बंगरा प्रिति कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स व बंगरा थाने के पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस