अरविन्दकुमार/उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत स्थित सैदपुर गांव में, शनिवार 16 मार्च को दिन के करीब 2 बजे, उजियारपुर विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने, सौरभ इंडस्ट्रीज नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन फीता काटकर किया। तत्पश्चात उन्होंने इस पुरे औद्योगिक परिसर का भ्रमण भी किया, तथा ग्रामीण स्तर पर इस औद्योगिक क्षेत्र का स्थापना कर, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने के लिए, इस संस्थान के संस्थापक राजू सहनी को बधाई भी दिया।

कार्यक्रम के शुरूआत में स्थानीय विधायक व पत्रकार सहित अन्य लोगों को, अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। आपको बता दें कि इस संस्था में पेवर ब्लॉक सहित गिट्टी, बालू व सिमेंट से बनने बाली विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगी ईंट का निर्माण भी किया जाएगा। इस दौरान मौके पर मौजूद सौरभ इन्डस्ट्रीज के संस्थापक, सह स्थानीय समाजसेवी राजू सहनी ने, इस इन्डस्ट्रीज के बारे में बिस्तारपूर्वक जानकारी भी दिया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, करिहारा पंचायत के पुर्व मुखिया अनिल पासवान, भगवानपुर कमला पंचायत की श्रीमति मुखिया फिरोजा बेगम, समाजसेवी हरेन्द्र सहनी, श्रीराम सहनी, राजद नेता भोला महतो, राम श्रेष्ठ सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।







