अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिले के बंगरा थाना परिसर में शनिवार 23 मार्च को, होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर, थानाध्यक्ष बंगरा सुश्री मनिषा कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के सभी मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, स्थानीय समाजसेवी, गणमान्य लोग व युवा वर्ग मौजूद थे। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधी व स्थानीय लोगों ने, अपने अपने गाँव में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से, सद्भावना के साथ मनाने का आश्वासन दिया। आयोजित इस बैठक में मौजूद लोगों को होली की बधाई देते हुए, थानाध्यक्ष बंगरा मनीषा कुमारी ने बताया कि, होली के दौरान थाना क्षेत्र के सभी स्थानों पर पुलिस बल मौजूद रहेंगे, तथा पुलिस बल के द्वारा गश्ती भी लगातार की जाती रहेगी।

होली के दौरान डीजे साउंड पर भी पुरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ का सेवन करके हंगामा मचाने वाले व उपद्रव मचाने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार का हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने होली के दिन लहरियाकट बाईक चलाने वाले युवाओं को भी सचेत करते हुए कहा कि, अगर होली के दिन किसी को भी लहरियाकट बाईक चलाते हुए पकड़ा जाता है तो, बाईक जप्त करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर व अंचलाधिकारी ताजपुर ने, शांति समिति के बैठक में मौजूद स्थानीय लोगों को होली की बधाई देते हुए अपील किया कि, सभी लोग होली के इस त्योहार को आपसी भाईचारा व सद्भाव के साथ मनाएं, क्योंकि होली का यह त्योहार प्रेम और सद्भावना को बढ़ाता है। आयोजित इस बैठक में बंगरा थाना के पुलिस पदाधिकारीयों में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक बलवंत सिंह, सुजीत कुमार, शंभू लाल साह, सिंघेश्वर दास, गिलमान अहमद, मोहम्मद साबिर, देवनारायण राय, सुनील कुमार, सत्यनारायण पासवान, लालबाबु सिंह, मोतीलाल पासवान, नीरज कुमार, भानु प्रताप साह, कुमार गौरव, मंजय कुमार, मोहम्मद अनवर, शत्रुध्न प्रसाद सिंह व अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधी, स्थानीय पदाधिकारी व बंगरा थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।







