???? बिग ब्रेकिंग: लरझाघाट थाना परिसर में शांति समिति के बैठक का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: लरझाघाट थाना परिसर में शनिवार 23 मार्च को, रंगों का त्योहार होली को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष लरझाघाट अनिल कुमार रजक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित इस शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आलावे, विभिन्न समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग ने भाग लिया। आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए, थानाध्यक्ष लरझाघाट अनिल कुमार रजक ने कहा कि, होली रंगो का त्यौहार है।

इसे लोगों को सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, होलिका दहन का रस्म बड़े बुजुर्ग अपनी मौजूदगी में ही करावें, ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय बीडीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, होली के दिन एक दूसरे को रंग गुलाल लगा समाज में आपसी भाई चारे का संदेश दें।

अगर इस दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है तो, इसकी जानकारी अविलंब पुलिस को दें। थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने यह भी बताया कि, होली पर्व के दौरान शन्ति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, होली के दौरान डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी किया। इस दौरान मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय पुलिस बल व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार