???? बिग ब्रेकिंग: जिलाधिकारी व एसपी ने किया अन्तर्जिला सीमा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामरूप राय/समस्तीपुर: जिले में आहूत लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर, गुरुवार 28 मार्च को जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय कुमार तिवारी ने, दलसिंहसराय प्रखंड के ढ़ेपुरा रशीदपुर स्थित अन्तर्जिला चेक पोस्ट का निरीक्षण किया, साथ ही कई अन्य चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक अभ्यास शाला रामपुर जलालपुर तथा मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर जलालपुर दलसिंहसराय का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर- बेगूसराय सीमा के शेरपुर व वाजिदपुर पुल चौक का जायजा भी लिया।  जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने, मौके पर मौजूद अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ माहताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष व अन्य अधिकारियों को, चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने बेगूसराय सीमा पर वाहन जांच को तेज करने, अपराधियों और शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने, अवैध कैश के लेनदेन पर नजर रखने, व सुरक्षा के मुद्दे पर आवश्यक विचार विमर्श भी किया। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने प्रखंड के सुदूर इलाकों का भ्रमण कर, विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी