मोहम्मद सद्दाम साहिल/समस्तीपुर: खानपुर थाने की पुलिस ने, 5 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार वारंटियों में कांड संख्या 223/23 के प्राथमिकी अभियुक्त बुजुर्ग द्वार गांव निवासी मोहम्मद रशीद अंसारी के पुत्र मोहम्मद बड़कुन अंसारी, तथा अन्य अभियुक्तों में अमसौर निवासी बेचन सहनी के पुत्र रंजीत सहनी, स्वर्गीय सैमूल अंसारी के पुत्र मोहम्मद अहमद अंसारी, मनवारा गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र सहनी के पुत्र शिवजी सहनी, तथा हरपुर घाट निवासी किशन सहनी के पुत्र पदुवा उर्फ अमरेश सहनी रूप मे की गयी है। मौके पर खानपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम,अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार सहित थाने के अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
Post Views: 112







