???? BIG BREAKING:  बंगरा थाना क्षेत्र में देर रात तक चलता रहा सघन वाहन जांच अभियान, थानाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पुलिस बल रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: लोकसभा चुनाव-2024 के इस चुनावी माहौल को लेकर, जिला पुलिस टीम पुरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिसके तहत बंगरा पुलिस भी रोजाना अपने पड़ोसी जिला के सीमा क्षेत्र पर बने पुलिस चेक पोस्ट तथा थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर, रोजाना सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। इस दौरान बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी स्वयं पुलिस चेकपोस्ट पर मौजूद रहकर, सैकड़ों बाइक व कार को रोकर उसकी तलाशी लेते देखे गए। हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध सामानों की बरामदगी या गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लेकिन चुनावी माहौल को देखते हुए बंगरा थानाध्यक्ष लगातार अपने थाना क्षेत्र में तैनात दिख रही हैं। वाहन जांच का यह नजारा बंगरा थाना क्षेत्र के वायरलेस चौक व एनएच-28 का है। इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा सुश्री मनिषा कुमारी ने बताया कि, थाना क्षेत्र के एनएच – 28 बंगरा बलिगांव बॉर्डर, तथा पातेपुर कोठिया बॉर्डर पर लगातार  वाहन जांच अभियान चलायी जा रही है।

जिसके तहत सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहनो की जांच की गयी है, साथ ही थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन अन्य जगहों पर भी अर्द्ध असैनिक बलों को तैनात करके वाहनों की जांच की जा रही है। इस अभियान में महिला पुलिस पदाधिकारियों की भी सहायता ली जा रही है।

इस जांच अभियान के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के दोपहिया व चार पहिया वाहन, यथा कार, टैक्सी बाईक सहित अन्य सभी प्रकार के सार्वजनिक और निजी वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि खबर लिखे तक बंगरा थाना क्षेत्र में चलायी जा रही इस वाहन जांच अभियान के दौरान किसी भी वाहन से किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक समान या अवैध नकदी की बरामदगी नहीं हो पायी थी।

मौके पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक आफताब अहमद, रामावधेश सिंह, प्रीति कुमारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब