???? बिग ब्रेकिंग: जिला में निर्भिक व निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनिकेत कुमार/समस्तीपुर [ बिहार की आवाज] लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से, बिहार के सभी जिलों में पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में जिला के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए, चुनाव आयोग ने आईपीएस आर॰डी शर्मा को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

उपरोक्त जानकारी समस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल साइट्स पर प्रेस विज्ञप्ति की कॉपी जारी करके दिया। सोशल साइट्स पर दी गयी जानकारी में यह कहा गया है कि, जिला के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से ही, भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए पुलिस पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है। पुलिस पर्यवेक्षक श्री शर्मा का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है, साथ ही यह भी कहा गया है कि, यदि आमजनों को चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की कोई सूचना या शिकायत देनी हो तो वह पुलिस पर्यवेक्षक के मोबाईल नंबर [8757449035] पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला