???? बिग ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अस्पताल अटेंडेंट की मौत, परिजन में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/मृत्यूंजय कुमार कर्ण/अंगारघाट:[ बिहार की आवाज ] अंगारघाट थाना क्षेत्र के राजेश्वर चौक के पास, सोमवार 6 मई के अगले सुबह करीब 7 बजे, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत स्थित, रामनाथपुर वार्ड 5 निवासी, स्वर्गीय राय वीरेंद्र कृष्ण सिन्हा के 29 वर्षीय पुत्र, नीतीश कुमार के रूप में की गयी है।

मृतक नीतीश कुमार नई दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में, अस्पताल अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। उधर घटना की सूचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, मृत युवक के शव का पंचनामा तैयार कर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, तथा मामले की छानबीन में जुट गयी। उधर घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीणों का बताना है कि, मृतक दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में अस्पताल अटेंडेंट के पद पर कार्य करता था, तथा घरेलू काम से अपने घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव आया हुआ था। जहां से सोमवार 6 मई की अहले सुबह करीब 7 बजे, वह किसी निजी काम से रोसड़ा जा रहा था। इसी दौरान अंगारघाट थाना क्षेत्र के राजेश्वर चौक से करीब 200 मीटर पीछे, किसी तेज गति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर, वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अंगारघाट थाना में कार्यरत डायल नंबर 112 की टीम ने, उक्त युवक को घायल अवस्था में ही ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष अंगारघाट संतोष कुमार यादव ने बताया कि, थाना क्षेत्र के राजेश्वर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी है। घटना में शामिल अज्ञात वाहन घटनास्थल से फरार हो गया है। मृतक के परिजन द्वारा घटना से संबंधित आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *