???? BIG BREAKING: संदिग्ध अवस्था में मिला किशोरी का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[बिहार की आवाज] उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत में एक घर से, संदिग्ध अवस्था में एक किशोरी का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जूट गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने, घर से बाहर ईलाज कराने गये मृत किशोरी के परिजनों को घटना की सुचना देते हुए, चौकीदार पुत्र को शव की सुरक्षा में रखकर, मृतका के परिजनों का ईंतजार करने लगे।

शुक्रवार 10 मर्ई की सुबह करीब 10 बजे मृत किशोरी के माता पिता के घर पहुंचने के बाद, मृत किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेते हुए, शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना गुरूवार 09 मई की देर रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है। मृत किशोरी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी, मोहम्मद अंसार अली की 15 वर्षीया पुत्री मौसम खातून के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मृतका मौसम खातून की मां का बताना है कि, वह अपने शौहर के साथ अपना ईलाज कराने, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी, मंगलवार 7 मई की देर शाम को ही चली गयी थी। इसी बीच गुरूवार 09 मई की देर रात करीब 11 बजे उनलोगों को सुचना मिली की, उनकी पुत्री का शव उसके ही घर से उजियारपुर पुलिस ने बरामद किया है। सुचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि, उनकी बेटी का शव झोपड़ी के आगे बने पलानी में एक खाट पर रखा हुआ है। हालांकि घटना के बारे में मृतिका की मां ने भी कुछ भी जानकारी देने से ईंकार कर दिया। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया की, स्थानीय स्तर पर की गयी जांच पड़ताल में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है। मृतका के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। हालाँकि स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार