अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] ज़िले के धरमपुर निवासी, डॉ सैयद सफदर इमाम के पुत्र सैयद शैम इमाम ने, अपने जिला अपने विद्यालय व अपने परिजनों का मान सम्मान बढ़ाते हुए, CBSE बोर्ड एग्जाम में 95% अंक लाकर स्कूल टॉपर बना है।

उक्त जानकारी सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक मोहम्मद आरिफ ने दिया है। स्कूल टॉपर शैम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व अपने गुरूजनों को दिया है। शैम ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है, ताकि गरीब व निर्धन लोगों की सेवा कर सके, क्योंकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों की सेवा करना ही उसका लक्ष्य है। उन्होंने आगे बताया कि मेरा सेलेक्शन पटना के रहमानी 30 में हो चुका है। शैम की इस कामयाबी पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शुभकामनाएं देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी रजीउल इस्लाम रिज्जु, सिराज अहमद खान, एखलाकुर रहमान शादाब, मोहम्मद इमाम रिज़वी, महफ़ूज़र रहमान हीरा, परवेज़ अहमद जरगर, पप्पू खान, झुन्नू बाबा के अलावे सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक मोहम्मद आरिफ, निदेशक सहमीना आरिफ समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दिया है।







