???? BIG BREAKING: पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेश की सभी थानेदार उड़ा रहे हैं धज्जियां, विगत 11 महीना 20 दिनों से शिकायती आवेदन पत्र की पावती नही दे रही है किसी भी थाने की पुलिस, शिकायतकर्ता को हो रही है काफी परेशानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए, जिला के तकरीबन सभी थानाध्यक्षों ने थाना में शिकायती आवेदन पत्र का पावती रसीद देना बंद कर दिया है। जिससे थाना में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों को, काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में उजियारपुर थाना में अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों ने, अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि, शिकायती आवेदन पत्र का पावती नही मिलने के कारण, वह थाना के ओडी पदाधिकारी को तीन बार आवेदन की कॉपी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके शिकायती आवेदन पत्र की जांच तक नही की गयी है। जबकि विगत वर्ष अप्रैल माह में आवेदन देने के साथ ही पावती भी मिल गयी थी, और आवेदन की जांच कर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी थी। वहीं ताजपुर थाना क्षेत्र के एक पिड़ित परिवार का बताना है कि, मंगलवार 28 मई को उनका अपने पड़ोसी के साथ विवाद हो गया था। जिसमें मारपीट की घटना भी हो गयी थी।

जिससे संबंधित आवेदन लेकर वह विगत मंगलवार से ही थाना पर आ रहे हैं, और जब भी आवेदन के बदले पावती/रिसीविंग की मांग करते हैं, आवेदन लेने वाले पदाधिकारी भड़क जाते हैं, और डांट कर भगा देते हैं। हालांकि उनका आवेदन गुरूवार 30 मई को ले लिया गया है, लेकिन अभी तक मामले की जांच नही की गयी है। वहीं वैनी ओपी क्षेत्र के भी एक पिड़ित परिवार का बताना है कि, थाना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने उनसे शिकायती आवेदन पत्र ले तो लिया, लेकिन आज 03 दिन बीत जाने के बाद भी उनके शिकायती आवेदन पत्र की जांच नही गयी है। वहीं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पिड़ित परिवार का बताना है कि, एक माह पूर्व उन्होंने मारपीट की घटना से संबंधित आवेदन मुसरीघरारी थाना में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को दिया था, लेकिन उन्होंने उस आवेदन के बदले कोई पावती या कोई रिसीविंग तक नही दिया। जब उन्होंने पावती की मांग की तो उक्त पदाधिकारी ने डांटते हुए आवेदन फेंक दिया। बाद में काफी मिन्नतों के बाद उनका आवेदन उक्त पदाधिकारी ने ले तो लिया, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक उस आवेदन की जांच नहीं की गयी है, जबकि वह पदाधिकारी उनके घर के बगल में ही एक व्यक्ति के यहां आकर घंटो रूकते हैं, और आराम भी फरमाते हैं। वहीं उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही एक और पिड़ित व्यक्ति का बताना है कि, उनके घर के आसपास के लोगों ने शराब के नशे में धूत्त होकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे संबंधित आवेदन भी उन्होंने 2 दिन पहले थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया था, लेकिन आज तक ना तो मामले की जांच की गयी है, और ना ही प्राथमिकी ही दर्ज की गयी है। यही हाल चकमेहसी थाना का है। चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक पिड़िता का बताना है कि, उसके बेटे को कुछ लोगों ने पान मसाला मुफ्त नही देने के कारण जमकर पिटाई कर दिया था। जिससे संबंधित आवेदन देने के हफ्तों बाद भी मामले में ना तो प्राथमिकी दर्ज की गयी है, और ना ही मामले की जांच की गयी है। हालांकि इस तरह का मामला केवल उपरोक्त थानों की ही नहीं, बल्कि इस तरह के मामले तकरीबन सभी थानों में देखने को मिल रही है। इसका सीधा और स्पष्ट कारण यह भी प्रतीत हो रहा है कि, इन सभी थानाध्यक्षों को शिकायती आवेदन पत्र का पावती/रिसीविंग नही देने का, इनके वरीय पदाधिकारी का मौन स्वीकृति भी मिली हुई है। हालांकि शिकायती आवेदन पत्र लेकर थाना आने वाले लोग  तथा पुर्व में आवेदन देने के बदले पावती नही मिलने की शिकायत की जांच करने के लिए, जब समस्तीपुर पुलिस की फेसबुक पेज व इंस्ट्राग्राम पेज सहित अन्य सोशल साइट्स का अवलोकन किया गया तो, शिकायतकर्ता की शिकायत सच साबित होती दिखी। सच इसलिए कि समस्तीपुर पुलिस के सभी सोशल साइट्स पर शिकायती आवेदन पत्र का पुलिस द्वारा पावती देने की तस्वीर अंतिम बार 11 जून 2023 को ही अपडेट किया हुआ है। उसके बाद पावती देने से संबंधित एक भी पोस्ट समस्तीपुर पुलिस के द्वारा अपडेट नही किया गया है। वहीं इस बाबत जानकारी के लिए जब एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के सरकारी नंबर पर कॉल किया गया तो, उनका नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण, उनका पक्ष नही जाना जा सका। वहीं इस संबंध में जब  एएसपी सदर समस्तीपुर से जानकारी लेने की कोशिश की गयी तो, उन्होंने भी कोई स्पष्ट जानकारी नही दिया। वहीं इस मामले में अंचल निरीक्षक दलसिंहसराय नीरज तिवारी का बताना है कि, शिकायती आवेदनपत्र का पावती थानाध्यक्ष के द्वारा दिया जाना चाहिए। अगर नही दिया जाता होगा तो आने वाले दिनों में पावती अवश्य दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *