अरविन्द कुमार/दलसिंहसराय:[ समस्तीपुर ] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित कृष्णा बेकरी में, रविवार 02 जून की अहले सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गयी।जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान कृष्णा बेकरी के बने कारखाने की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकलती देखकर, स्थानीय लोगों के बीच में दहशत फैल गई।

बेकरी कर्मियों ने इसकी सुचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। सूचना पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अनुमान है कि इस घटना में बेकरी संचालक को लाखों रूपए का नुकसान हुआ होगा। इस संबंध में कृष्णा बेकरी के कर्मचारियों का बताना है कि, रविवार 02 जून की अहले सुबह करीब 6 बजे, बेकरी दुकान एंव उसके कारखाने से आग की लपटें निकलने लगी। जिसकी सुचना उनलोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान घटनास्थल के पास सड़क पर काफी भीड़ हो जाने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का बताना है कि आग शॉर्ट सर्किट के वजह से ही लगी होगी।







