???? BIG BREAKING: बाईक सवार युवक व CAR के बीच हुई भीषण टक्कर में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[ समस्तीपुर ] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर पटोरी पथ पर बाबा धर्म कांटा के पास, कार तथा बाइक सवार के बीच हुई भीषण टक्कर में, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया।

जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची, मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कार को जप्त कर थाने लेती चली गई। घायल युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग वार्ड 12 निवासी, टुनटुन राय के 19 वर्षीय पुत्र आशू कुमार के रूप में की गई है। घटना गुरुवार 06 जून की देर शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। उधर घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, सड़क पार कर रहे उक्त बाईक सवार युवक को कार सवार ने, कैसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें घटना में बाईक सवार युवक सड़क पर ही घायल होकर गिर गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, घायल युवक आशू कुमार किसी काम से मुसरीघरारी चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने, बाईक सवार युवक को सामने से ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, तथा उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए, मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिंताजनक हालत में उसका ईलाज जारी है। हालांकि सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद, घटनास्थल पर पहुंची टीम हॉक्स के जवान ने, कार चालक से अवैध राशि की वसुली कर उसे वाहन सहित भगाने का कोशिश किया, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध करने के कारण, टीम हॉक्स के जवान ने कार चालक को, सड़क किनारे ले जाकर अवैध राशि का वसुली कर भगा दिया। बाद में घटनास्थल पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने, क्षतिग्रस्त बाईक व कार को जप्त कर थाने लेती चली गयी। हालांकि स्थानीय सूत्रों का यह भी बताना है कि, टीम हॉक्स के जवान अक्सर इस तरह के हादसों के समय घटनास्थल पर पहुंचकर, सड़क हादसे में शामिल चालकों से अवैध राशि की वसूली कर भगा देने का काम करते हैं, जो जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ