???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में आम गाछी से मिला युवक का शव, जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/वारिसनगर:[ समस्तीपुर ] वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव स्थित, एक आम गाछी में से बुधवार की देर रात करीब 10 बजे, संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने के बाद, इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वारिसनगर पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पंचायत स्थित वार्ड 6 निवासी, धनेश्वर महतो के 35 वर्षीय पुत्र ललित महतो के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता का बताना है कि, विगत चार दिनों से मृतक की पत्नी व मृतक के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होते चला आ रहा था। इसी बीच मृतक का ससुर, सास, मृतक के पत्नी की बड़ी बहन, व उसका पति आदि भी उनके बेटे के घर आया हुआ था। इसी बीच बुधवार की देर शाम मृतक अचानक गायब हो गया। बुधवार की देर रात करीब 10 बजे, मृतक के बड़े भाई को सूचना मिली कि, एक युवक का शव गांव के ही तिकोनमा गाछी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब मृतक का भाई तिकोनमा गाछी पहुंचा तो देखा कि, गाछी में उसके भाई का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा हुआ है, तथा मृतक के मुंह और नाक से सफेद झाग निकल रहा है। इसके बाद मृतक के भाई ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना वारिसनगर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। हालांकि मृतक के पिता ने मृतक की पत्नी समेत उसके मायके वालों पर, हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि, मृतक के पिता का कहना है कि, उसके भाई की हत्या उसकी ही पत्नी, सास, श्वसुर, पत्नी की बहन व साढ़ू ने मारपीट कर तथा जहरीला सामान खिला-पिलाकर कर दिया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!