???? बिग ब्रेकिंग: भाकपा माले की तीन सदस्यीय जांच टीम ने शहर के दर्जनों ट्रांसफार्मर का किया निरीक्षण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर सहित, बेकार हो चुके विद्यूत उपकरणों, बिजली आपूर्ति की जाने वाली तारों समेत एमसीबी, पैनल बाॅक्स, बुश आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच टीम ने यह पाया कि, बिजली से संबंधित इतनी सारी परेशानी विभाग के द्वारा की जाने वाली जुगाड़ विधी से बिजली सप्लाई के कारण होती है, और इसी वजह से जिला में बिजली का संकट भी है। जुगाड़ विधि के कारण ही मिल रही इस बिजली का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। हालांकि समस्तीपुर की बिजली समस्या पर विभागीय अधिकारी, कर्मी व मिस्त्री भी दबे जुबान ख़राब उपकरणों और बेकार हो चुके सप्लाई तारों को ही असली वजह मानते हैं, लेकिन वह लोग विभागीय गड़बड़ी के खिलाफ खुलकर बोल नहीं पाते हैं। उपरोक्त बातें शुक्रवार 14 जून को विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक, सह भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर ही नही, पूरे बिहार में बिजली की व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उपकरण के आभाव में जुगाड़ विधी से काम चलाने के कारण, जगह-जगह ट्रांसफार्मर पर स्पार्क होते रहता है। बहूत से ट्रांसफार्मर पर से तो आग की लपटें व धुंआं तक निकलते देखा जा रहा है। शहर में स्थित ट्रांसफार्मर का एवी स्वीच, ब्रेकर, एमसीबी, हैंडल, बुश, बुश रौड आदि समेत 90 प्रतिशत तार जर्जर हो चुके हैं। इंसुलेटेड अर्थात कवर्ड वायर लगाया जा रहा है, वह पहले से भी कमजोर है, जो अधिक लोड सह नहीं पाता है। थोड़ी-सी आँधी आ जाए या हल्की बारिश शुरू हो जाए तो, यह बिजली के तार करेंट सप्लाई करने के लायक़ नहीं रहते हैं। जिसके कारण विभाग को मजबूरन बिजली काटना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार और केंद्र की सरकार को इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। उन्हें तो सिर्फ़ बिल चाहिए। नहीं देने पर लाखों रुपया का जुर्माना ठोक दिया जाता है। जिसकी सुनवाई भी कहीं नहीं होती है। इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, तमाम जर्जर विद्युत उपकरण एवं तार को  बदलकर, 24 घंटे निर्बाध विद्यूत आपूर्ति करने की मांग विभाग से किया हैं। अन्यथा विद्युत संकट के समाधान की मांग को लेकर धारावाहिक आंदोलन चलाने की घोषणा भी किया है।

Comments are closed.