अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर [ समस्तीपुर ] जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक स्थित, भाकपा माले के जिला कार्यालय पर, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की, बुधवार, 26 जून से शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक के सफल संचालन को लेकर इसकी तैयारियों का जायजा लिया गया। यह बैठक शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय परिसर में बुधवार 26 जून की दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जो 27 जून की देर शाम तक चलेगी।

उक्त आशय की जानकारी मंगलवार 25 जून को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए, खेग्रामस के जिला सचिव जीबछ पासवान एवं जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय ने कहा कि, यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में केंद्र व राज्य सरकारों के द्वारा मजदूरों की हकमारी एवं मजदूर हितैषी योजनाओं में व्याप्त लूट- भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष चलाने समेत अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने बताया कि, बैठक में खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा, भाकपा माले विधायाक दल के नेता महबूब आलम, विधायक दल के उप नेता विधायक सत्यदेव राम विधायक, विधायक गोपाल रविदास, विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित राज्य के की गणमान्य नेता भाग लेंगे।







