???? बिग ब्रेकिंग: दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में बेलगाम हुए बदमाश, दिनदहाड़े ऑटो सवार महिला को मारी गोली, चिंताजनक हालत में महिला का ईलाज जारी, जांच में जूटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/लालु यादव/दलसिंहसरायः [ समस्तीपुर ] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बसढ़िया चौक के पास, ऑटो पर सवार होकर अपने घर जा रही एक महिला को बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया। जहां घायल महिला की नाजूक हालत को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। गोली लगने से घायल महिला की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रण्डा गांव के वार्ड संख्या 08 निवासी, अनिल महतो की 36 वर्षिया पत्नी कंचन देवी के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाना की अपर थानाध्यक्षा पुष्पलता कुमारी दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच घायल महिला से पुछताछ के बाद मामले की छानबीन में जूट गयी है। बताया जाता है कि बदमाशो ने गोली महिला के जांघ में मारी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला अपने बहन के घर से वापस आकर उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रण्डा गांव स्थित अपने घर जाने के लिए, एन एच 28 पर ऑटो में सवार हो गयी। इसी दौरान बसढिया चौक के पास बाईक सवार बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक करके रोका, तथा ऑटो में बैठी महिला को निशाना बनाकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें से एक गोली महिला के जांघ में जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया। जिसे सदर अस्पताल में घायल महिला का ईलाज जारी है। हालांकि सुत्रों का बताना है कि बदमाशों ने इस दौरान 3 राउंड फायरिंग किया था। वहीं जख्मी महिला कंचन देवी का बताना है कि, उसका किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है, और ना ही गोली चलाने वाले को वह पहचानती है। बाबजूद उसे क्यों गोली मारी गयी पता नही। आपको बता दें कि जिला में सबसे बेस्ट पुलिसिंग का दावा करने वाले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के क्षेत्र में मात्र 5 घंटों से भी कम समय में दो बड़ी बड़ी आपराधिक घठनाएं घटित हो गयी, और पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। उजियारपुर में एनएच-28 पर बाईक सवार युवक से पिस्टल के बल पर लूट होने के बाद दलसिंहसराय पुलिस क्या कर रही थी ? घटना के बाद एनएच-28 पर पुलिस गश्त को क्यों नहीं बढ़ाया गया ? खैर अब देखना यह है कि, दलसिंहसराय अनुमंडलीय क्षेत्र में बेस्ट पुलिसिंग का दावा करने वाले पुलिस पदाधिकारी इस घटना का सफल उद्भेदन कब तक करते हैं।

Comments are closed.

कमला ईमरजेंसी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर लगे आरोप को डॉ राजेश कुमार ने बताया झूठा! कहा पटना के किसी निजि अस्पताल में संदेहास्पद स्थिति में मरीज की हुई थी मौत! क्या मरीज के परिजनों की GOOGLE ज्ञान ने ले ली मरीज की जान ?