???? बिग ब्रेकिंग: बिजली विभाग ने बदल दिया ट्रांसफार्मर, 05 जुलाई से आहूत आंदोलन स्थगित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/ताजपुर:[समस्तीपुर]
ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल चौक पर जले ट्रांसफार्मर को, मंगलवार 2 जुलाई की देर शाम बदल दिये जाने के बाद, 5 जुलाई को आहूत सड़क जाम आंदोलन स्थगित कर दिया गया। स्थगित रहेगा। उक्त जानकारी बुधवार 03 जुलाई को इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद एजाज व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने, संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिथा।उन्होंने कहा कि अस्पताल चौक का ट्रांसफार्मर पहले से ही खराब चल रहा था, जो 28 जुन को जल गया था।

जानकारी के बाबजूद बिजली विभाग द्वारा 5 दिनों में भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया था। जिसके बाद भीषण गर्मी व जलापूर्ति से परेशान लोगों ने, इनौस एवं भाकपा माले के बैनर तले ट्रांसफार्मर लगाने में विभागीय लेट लतीफी के खिलाफ मंगलवार 02 जुलाई को, ऊर्जा मंत्री का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया था, साथ ही 5 जुलाई को सड़क जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की गई थी।

इसी बीच अन्य सभी मांगों पर वरीय विधुत अधिकारी द्वारा वार्ता के बाद मंगलवार को ही शाम में उक्त जला हुआ ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। बुधवार से विधुत आपूर्ति शुरू भी कर दिया गया। जिसके बाद नेताद्वय ने आपसी राय मशविरा के बाद 5 जुलाई को आहूत सड़क जाम आंदोलन को स्थगित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *