
अरविन्द कुमार/अमित कुमार/वारिसनगर:[समस्तीपुर] वारिसनगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कमला बाहा गांव से, अपराध की योजना बनाते तीन बदमाशों में से एक बदमाश को गिरफ्तार कर, न्यायिक किरासत में भेज दिया। वहीं दो अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर उक्त स्थल से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान, रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव निवासी, संतोष महतो के 19 वर्षिय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है।

गिरफ्तार बदमाश युवक के पास से 2 गंजी, एक जांघिया, दो जोड़ी जींस पैंट सहित कई अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। जिसे जप्त कर लिया गया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर द्वितीय विजय कुमार महतो ने, रविवार 07 जुलाई को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, सदर एसडीपीओ द्वितीय विजय कुमार महतो ने बताया कि, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार को, स्थानीय चौकीदार ने यह सूचना दिया कि, 02 संदिग्ध युवक विगत कुछ दिनों से अपने हाथों में काला बैग लेकर, कमलाबाहा गांव में इधर-उधर घूमते रहता है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष शस्त्र बल के साथ सुचित स्थल पर पहुंच गए। जैसे ही थानाध्यक्ष कमलाबाहा गांव स्थित अजित कुमार के दुकान के पास पहुंचे, अपने हाथों में काला बैग लिए युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। जिसे छापामारी में शामिल शस्त्र बल ने खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान 2 अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसकी पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव निवासी, जोगेन्द्र महतो के 25 वर्षिय पुत्र मनिष कुमार उर्फ मनिया, तथा वारिसनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाहा गांव निवासी, राज कुमार सहनी के पुत्र राम पुकार सहनी के रूप में की गयी है। जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 लोडेड मैग्ज़ीन लगा एक पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया, साथ ही जब गिरफ्तार युवक के बैग की तलाशी ली गयी तो, उसके बैग में से 02 जोड़ी जींस पैंट, 01 शर्ट, 02 जोड़ी गंजी, 01 अंडरवियर, 01 हाफ पैंट, 01 बेल्ट, 01 जोड़ी जूता, 01 लोहे का बना कटर, 01 अतिरिक्त चार गोली लोड मैग्ज़ीन, 01 वाईफाई, 01 कीपैड वाला मोबाइल तथा 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 ड्राईविंग लाईसेंस, 01 आधार कार्ड तथा 01 काले रंग का पर्स बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश युवक विकास कुमार के खिलाफ रोसड़ा थाना में पूर्व से ही दो आपराधिक मामले दर्ज है। एसडीपीओ सदर द्वितीय विजय कुमार महतो ने यह भी बताया कि, मनिष कुमार उर्फ मनिया ईनामी अपराधी है। इस छापामारी दल में थानाध्यक्ष वारिसनगर निरंजन कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी, सिपाही निरज कुमार व धनंजय कुमार आदि शामिल रहे।








