
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को मुद्दा बनाकर, विपक्षी दलों ने मिलकर आज शनिवार 20 जुलाई को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकाला।

जिसमें महागठबंधन के सभी नेता सड़क पर उतरे हुए दिखे। आयोजित इस प्रतिरोध मार्च के दौरान जिला मुख्यालय की सड़कों पर, बड़ी तादाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया, तथा सरकार विरोधी नारे भी जमकर लगाए। इस प्रतिरोध मार्च को देखते हुए, जिला प्रशासन के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

इस दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने, जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतर कर, नीतीश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया। इस दौरान प्रतिरोध मार्च में शामिल इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि, बिहार में अपराधी बेकाबू हो गए हैं। बिहारवासी अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। बिहार की पुलिस क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रही है। लगातार हो रहे इस तरह के अपराध पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार रोक लगाने में पुरी तरह असमर्थ है।

बढ़ते अपराध पर बिहार सरकार अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। जिला मुख्यालय के चीनी मिल चौक, मालगोदाम चौक व कर्पूरी आश्रम से निकाली गयी यह प्रतिरोध मार्च, जिलाधिकारी के कार्यालय समाहरणालय पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि, अपराधियों के तांडव से पूरा बिहार कराह रहा है। बिहार में पुरी तरह से अपराधियों का राज कायम हो गया है। जिसके विरोध में वह लोग आज प्रतिरोध मार्च पर निकले हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह लोग सड़क से सदन तक सरकार को गिराने के लिए तैयार रहेंगे।
इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने यह भी कहा कि, एनडीए गठबंधन की सरकार से बिहार संभल नहीं रहा है।बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जल्द से जल्द कुर्सी का त्याग कर देना चाहिए था। जिस तरह के हालात बिहार में बन रहे हैं लगता है कि, बिहार में अपराधियों का राज कायम हो गया है। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने यह भी कहा कि, बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। अफसरशाही चरम पर है।
इस सरकार ने बिहार वासियों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। बिहार में पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि सीएम नीतीश कुमार समय-समय पर बैठक कर, क्राइम कंट्रोल का दिखावा जरूर करते रहते हैं।
इस दौरान मौके पर उजियापुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व विधायक एज्या यादव, उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य फूलबाबू सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम, युवा जिलाध्यक्ष राजू यादव, राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सीपीआई के संजय कुमार, भाकपा माले के जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय महतो सहित हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के लोग मौजूद थे।







