???? बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में 01 की मौत, बाईक चालक सहित 03 अन्य गंभीर रूप से घायल, जांच में जूटी दलसिंहसराय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:[ समस्तीपुर ] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ बसढ़िया एसएच-88 हनुमान मंदिर के पास, सड़क किनारे खेल रहे 3 बच्चे तेज गति बाईक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों बच्चों को ईलाज के लिए निजि क्लिनिक में भर्ती कराया।

जहां ईलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी, तथा दो अन्य बच्चे को बेहतर ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका ईलाज जारी है। घटना 22 जुलाई की देर संध्या करीब 7 बजे की बतायी जा रही है।

वहीं इस घटना में बाईक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका ईलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मृत बच्चे की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ निवासी, दिनेश महतो की 10 वर्षिया पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप मे की गयी है, तथा घायल बच्चों की पहचन संतोष महतो की पुत्री स्मृति कुमारी व पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है।

घायल बाईक सवार युवक की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के जट्टाडीह निवासी, विशु पासवान के पुत्र अर्जून पासवान के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, पांड़ गांव से होकर निकलने वाली फोरलेन सड़क एसएच-88 के किनारे, हनुमान मंदिर के पास गांव के ही तीन बच्चे खेल रहे थे।

इसी दौरान उक्त सड़क से गुजर रहे एक तेज बाईक सवार की चपेट में आकर तीनों बच्चे व बाईक सवार युवक भी घायल हो गया। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने डायल नंबर 112 को दिया।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल नंबर 112 की पुलिस टीम ने, सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से, इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल एक बच्चे की मौत हो गई, तथा तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहां सभी का ईलाज किया जा रहा है। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने, मृत बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *