
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर, समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान, राज्य सरकार की पुलिस प्रशासन के द्वारा, अप्रत्याशित बर्बरतापूर्ण व्यवहार तथा केंद्र व राज्य के नेताओं, विधायकों तथा आम युवा साथियों के साथ, किए गए क्रूर व्यवहार के विरुद्ध आज गुरुवार 25 जुलाई को, एक प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया।

आयोजित यह प्रतिरोध मार्च जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से निकल कर, जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होते हुए, मगरदही घाट स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर जा कर एक सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम ने किया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए, कांग्रेस जिला कमिटी के अध्यक्ष अबु तमीम ने, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी तथा जिले के युवा नेता मुकेश कुमार चौधरी समेत, अन्य युवा कांग्रेस के सैकड़ों साथियों के साथ,

पुलिस के द्वारा की गयी बर्बरतापूर्ण व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा किया, तथा यह मांग किया की, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सरकार कठोर से कठोर कार्रवाई करें।

सभा को जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सोनी पासवान, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मलिक, डोमन राय, फिरोज अंसारी, बाल मुकुंद राय, सुरेश महतो, नंद कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, परमानंद मिश्र, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा,
विश्वनाथ सिंह हजारी, उपेंद्र नाथ तिवारी, अनिल कुमार कुशवाहा, मो इशाक, श्याम सुंदर महतो, पप्पू महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार पोद्दार, अनिल राय, पप्पू राय, बबलू राय, कांहिया पोद्दार, अमित प्रसाद केसरी, नीतू राम, गौरव कुमार, मोहम्मद इश्तियाक, मनीष कुमार राय, सुशील कुमार राय, आदर्श कुमार, राज बली पासवान, इंद्र देव महतो, अशोक कुमार, वीरेंद्र राय, राजीव कुमार, अनिल राय, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।







