???? बिग ब्रेकिंग: नगर निगम ने नाला सफाई के दौरान, विवेक विहार मुहल्ला के प्रवेश द्वार के पास नाले का तोड़ा स्लैब, मुहल्लेवासी आक्रोशित, कहा नगर निगम के खिलाफ की जाएगी आंदोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ समस्तीपुर] समस्तीपुर नगर निगम के द्वारा, सफाई के नाम पर बार-बार विवेक विहार मुहल्ला के प्रवेश द्वार पर स्थित, नाला का स्लैब तोड़कर रास्ता बाधित करने से स्थानीय मुहल्लेवासी काफी आक्रोशित हैं।

आक्रोशित मुहल्ले वासियों का कहना था कि अगर तीन दिनों के अंदर मोटरबेल नही बनायी गयी तो, वह लोग इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आपको बता दें कि, नगर निगम के सफाई कर्मी बुधवार 24 जुलाई की देर रात्रि को जेसीबी से नाला सफाई के नाम पर, मुहल्ला के प्रवेश द्वार पर नाला पर ढ़लाई किया गया स्लैब को तोड़कर हटा दिया।

तथा सफाई के बाद कई टूकड़ों में बंट चुके स्लैब को यूं ही सड़क पर रखकर चलते बने। इधर उस स्लैब के कारण विवेक विहार मुहल्ला में वाहनों का आना-जाना तक बंद हो गया है।

वहीं इस संबंध में भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि, नगर निगम के द्वारा बार-बार सफाई के नाम पर स्लैब तोड़कर हटा दिया जाता है। जिसके कारण उक्त मुहल्ले का रास्ता बंद हो जाता है।

इस दौरान उन्होनें यह भी कहा कि, उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम से करते हुए, तीन दिनों के अंदर सड़क पर स्लैब ढ़ालने के जगह, मोटा एंगल का ढ़क्कन बनाकर सड़क को तीन दिनों के अंदर, मोटरेबल बनाने की बात कही है। अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा भी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network