
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] हसनपुर थाना क्षेत्र के अतापुर गांव में, अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, तथा शव को बांसबाड़ी में फेंक कर फरार हो गए।

इधर गोली चलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हसनपुर पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंची हसनपुर थाने की पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गई है।
मृत युवक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के अतापुर गांव निवासी, कुणाल कुमार सिंह के 22 वर्षीय पत्र प्रदीप कुमार सिंह उर्फ प्रवीण कुमार सिंह के रूप में की गई है।
इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। विस्तृत खबर कुछ देर बाद।
Post Views: 638







