???? बिग ब्रेकिंग: 03 हवशी दरिंदों ने 01 बकरी के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म, 01 दुष्कर्मी को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्यूरो रिपोर्ट वैशाली:[ महुआ] महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में, तीन मनचले युवकों ने एक बकरी को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

तीन युवकों के द्वारा एक बकरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की सुचना पर आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने, घटनास्थल से भाग रहे तीन आरोपियों में से एक आरोपित को पकड़कर महुआ थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि इस दौरान दो अन्य आरोपी घटनास्थल से भागने में सफल रहा। इधर स्थानीय पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपित से पुछताछ करने में जूट गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के कदम चौक के समीप से नशे की हालत में, दो से तीन युवकों ने एक बकरी को सुनसान जगह पर ले जाकर, उसके साथ बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

इस घटना में खून से लथपथ बकरी भी जोर जोर से चिल्लाने लगी। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग बकरी के चिल्लाने वाली दिशा में दौड़े, तो सभी युवक भागने लगे।

जिसमें से एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया, तथा डायल नंबर 112 की टीम को सुचना देकर, पकड़े गए युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया की, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। जहां से एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा लिखित आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *