???? बिग ब्रेकिंग: क्राइम रोकने में टांय-टांय फिस्स साबित हो रहे  उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, हथियार के बल पर किराना व्यवसायी से 60 हजार की लूट, विगत एक माह में हो चुकी है दर्जनों लूटपाट की घटना, उजियारपुर मामले में वरीय पदाधिकारियों ने आखिर क्यों धारण कर रखा है मौन-व्रत ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक के पास बीते दिनों बुधवार 14 अगस्त की रात को, बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने, एक जेनरल स्टोर व्यवसायी से हथियार के बल पर 60 हजार की लूट कर ली, तथा आराम से भाग निकले।

इस दौरान पिड़ित व्यवसायी ने उन सभी बदमाशों का अकेले रहने के बाबजूद भी डटकर मुकाबला किया।जिसमें वह जख्मी भी हो गए। घटना के बाद पिड़ित व्यवसायी ने इसकी सूचना डायल नंबर 112 पर तथा उजियारपुर थाना को दिया। सुचना मिलने के बाद बाद मौके पर पहुंची है डायल नंबर 112 की पुलिस टीम ने, घटनास्थल का जायजा लिया तथा बगैर किसी कार्रवाई के वापस लौट गयी।

वहीं घटनास्थल पर घटना के घंटों बाद पहुंची उजियारपुर थाने की गश्ती टीम ने, घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल बरामद कर अपने साथ लेती चली गयी। पिड़ित व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव निवासी, स्वर्गीय गुरुचरण चौरसिया के 51 वर्षिय पुत्र संजय चौरसिया के रूप में की गई है। देर शाम को हुई इस लूटपाट की घटना से घटनास्थल के आसपास के ईलाकों में भय का माहौल है।

घटना के संबंध में पिड़ित किराना व्यवसायी संजय चौरसिया का बताना है कि, वह उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक पर शुभकामना जनरल स्टोर नाम का दुकान चलाते हैं। जहां से अन्य दिनों की भांति भी बुधवार 14 अगस्त की रात्रि भी, करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर सारा दिन के बिक्री का पैसा, एक थैला में डालकर अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान दलसिंहसराय बिशनपुर मुख्य पथ पर गाव योगी चौक से करीब 200 मी दलसिंहसराय की ओर जाने वाली वाली रास्ते में, गावपुर पतैली गांव के सीमान के पास बिजली ट्रासफ्रमर के निकट, धमुआं चौक के तरफ से एक ही बाईक पर सवार होकर आए तीन की संख्या में बदमाशों ने, उनकी बाईक के आगे अपनी बाईक खड़ा कर दिया, तथा अपने हाथों में रखा पिस्तौल उनकी तरफ तान दिया। वहीं घटनास्थल के पास पूर्व से खड़ा एक अन्य बदमाश, उनकी हाथों से थैला जिसमें दिन भर के बिक्री का करीब 60 हजार रूपए तथा कुछ अन्य कागजात भी था, छीन लिया तथा भाग निकला।

लूटपाट के दौरान ही उन्होंने लुटेरों का विरोध करते हुए, लुटेरे के हाथ से पिस्तौल छीनकर फेंक दिया। इस दौरान लूटेरों ने उनके साथ मारपीट भी किया। जिसमें वह जख्मी हो गए। जिसकी सुचना उन्होंने डायल 112 व उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने बाद घटनास्थल पर डायल 112 तथा उजियारपुर थाने की गश्ती टीम भी पहुंची। जिसमें से उजियारपुर थाने की गश्ती टीम ने, घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल बरामद कर साथ लेते चली गयी। बाद में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने उन्हें घायल अवस्था में घर पहुंचा दिया। आपको बता दें कि इस तरह की यह पहली घटना नही है। इस घटना से करीब डेढ़ माह पूर्व भी गावपुर योगी चौक पर, कुछ ज्ञात व कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़ा दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, तथा विरोध करने पर उक्त दुकानदार के साथ मारपीट भी की गयी थी। जिसके विरोध में गावपुर योगी चौक के व्यवसायियों ने अपने दुकान में तालाबंदी कर सड़कों पर उतर आए थे।

जहां सड़क जाम छुड़ाने पहुंचे उजियारपुर पुलिस ने योगी चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने तथा, प्रखंड प्रशासन के द्वारा योगी चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बातें कही गयी थी, लेकिन आज घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी, पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जिसका नतीजा है कि आज एक आर फिर आपराधिक घटना हो गयी।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, उजियारपुर थानाध्यक्ष के द्वारा पिड़ित व्यक्ति संजय चौरसिया से घटना से संबंधित आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है, तथा गावपुर योगी चौक पर अतिरिक्त पुलिस कैंप के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्राचार किया जा रहा है। बहूत जल्द घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी