अरविन्द कुमार/ अमित कुमार :[उजियारपुर] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रेवाड़ी पंचायत के विभिन्न वार्डों में, भाकपा माले ने हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार अपने द्वारा किए गए वादाओं से मुकरने में प्रतियोगिता आयोजित कर लिया है।

दोनों सरकार ने यह ठान लिया है कि, वह लोग जो भी कहेंगे उसे करना नही है। उन्होंने कहा कि करीब 07-08 वित्तीय वर्षों से, एक भी छात्र छात्राओं को जहां साईकिल की राशि नहीं मिली है। वहीं प्राथमिक और मध्य विद्यालयो में बिना पुस्तक के ही छात्र छात्राएं पढ़ने को विवश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उजियारपुर प्रखंड में 40% लोग भूमिहीन और 50% से ज्यादा लोग बेरोजगार हैं।
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि, दो दो लाख रुपए देने, पक्का मकान, वास आवास की जमीन, देने के अपने वादा को सरकार पुरा करे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पर रोक, 200 यूनिट फ्री बिजली देने, युवाओं को रोजगार या दस हजार मासिक भत्ता देने, सहित अन्य मांगों को लेकर, 22 अगस्त को अंचलाधिकारी उजियारपुर के समक्ष विराट प्रदर्शन किया जाएगा।
आयोजित इस जनसंवाद को तनंजय प्रकाश, शमीम मंसुरी, निर्धन शर्मा, गनौर सहनी, चन्दन सहनी आदि ने भी सम्बोधित किया।







