???? बिग ब्रेकिंग: मगरदही वार्ड 35 से मिला युवक का शव, ईलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, स्थानीय लोगों ने कहा नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर की गयी युवक की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमितकुमार:[समस्तीपुर] समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 35 पीएनटी कॉलोनी मगरदहीघाट मुहल्ला स्थित, बजरंगबली मंदिर के पास से रविवार 18 अगस्त की शाम करीब 4 बजे, एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

शव मिलने की सुचना पर देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान समस्तीपुर नगर निगम के मगरदहीघाट वार्ड 35 निवासी, स्वर्गीय सिंघेश्वर शाह के 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। मृतक बचपन से ही अपने बहनोई के घर रहता था। घटना के संबंध में मृतक के भाई का बताना है कि, रविवार 18 अगस्त की दोपहर बाद करीब 3 बजे, गांव के ही कुछ लड़के उनके भाई को बुलाकर ले गया था।

जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दिया, तथा शव को बजरंगबली मंदिर के पीछे फेंक कर फरार हो गया। उनलोगों को इस घटना की सुचना आसपास के लोगों द्वारा दी गयी। तब जाकर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव की पहचान कर इसकी सुचना स्थानीय पुलिस तथा स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद को दिया।

सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं इस घटना के संबंध में समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या -36 के पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार का बताना है कि, उन्होंने इस तरह की घटना की सुचना पूर्व में भी स्थानीय थाना को दिया है, लेकिन सुचना देने के बावजूद उनलोगों का ध्यान इस ओर नही जाता है।

जिसके कारण नशा के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नही की जाती है। जिसका नतीजा है कि, मगरदहीघाट वार्ड 35 में ही नहीं, इस तरह का धंधा करने वाले युवक हैं पूरे जिले में सैकड़ो की संख्या में फैले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *