अरविन्द कुमार/अमित कुमार (नगर थाना) नगर थाना अंतर्गत काशीपुर मुहल्ला के सीता सिन्हा गली स्थित, एक किराए के मकान से रविवार 01 सितम्बर की दोपहर, एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। मकान मालिक ने इस घटना की सुचना तत्काल नगर थाने की पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, उक्त महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत महिला की पहचान शिवाजीनगर थाना अंतर्गत शंकरपुर नवकाटोल निवासी, संतोष कुमार की 25 वर्षिया पत्नी सुरुचि कुमारी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में मृतका के पति संतोष कुमार का कहना है कि, वह पेशे से शिक्षक हैं, और वह जिला के मोरवा प्रखंड अंतर्गत निकसपुर पंचायत में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। रविवार को उनका अवकाश रहने के कारण वह अपने घर पर ही थे। उनकी पत्नी खाना बना रही थी, और वह अपने बच्चे के साथ दुसरे रूम थे।

खाना तैयार हो जाने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बैठकर खाना खाए हैं। खाना खाने से पहले उनकी पत्नी ने अपनी मां और बहन से घंटों बात भी की है। इसी बीच उनके मकान के नीचे सड़क पर आइसक्रीम वाला आ गया। जिसके लिए उनका बच्चा जिद करने लगा। जिसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर नीचे आइसक्रीम दिलाने चले गये।

जब वह आइसक्रीम लेकर रूम पर आए तो देखा कि, उनकी पत्नी रूम का दरवाजा बंद कर दुपट्टा के सहारे पंखा से लटकने की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद वह हाथ जोड़कर उसे ऐसा करने से मना करने लगे। इस दौरान उन्होंने उस कमरे का दरवाजा भी तोड़ना चाहा, लेकिन दरवाजा मजबूत रहने के कारण नही टूट पाया। जिसके बाद वह दौड़ते हुए मकान मालिक को बुलाने चले गए।

जब तक वह मकान मालिक को बुलाकर लाए, तब तक उनकी पत्नी पंखा से लटक चुकी थी। जिसके बाद मकान मालिक दरबाजा तोड़कर निकालने की जगह स्थानीय पुलिस को फोन करने लगे। जब उन्होंने मकान मालिक से दरबाजा तोड़ने के लिए कहा तो, उन्होंने पुलिस के आने तक ईंतजार करने के लिए बोलने लगे।

हालांकि सुचना मिलने के बाद उनकी पत्नी के मामाजी घटनास्थल पर पहुंचे, और पुरी ताकत से दरवाजे पर धक्का मारकर उसे तोड़ दिया, लेकिन तब तक उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

बाद में मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने, आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद, उनकी पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर दिया। वहीं नगर थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामयश राय का बताना है कि, मृतका के शव का इनक्वेस्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर मृतका के मायके वाले व ससुराल वाले मौजूद हैं। अगर मामला कानूनी प्रक्रिया में जाती है तो, अगली कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक जो मामला सामने आया है, उसमें आपसी विवाद के कारण ही मौत की बात सामने आ रही है।








