???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज संविधान सभा की आयोजित की गयी बैठक, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ उजियारपुर विधानसभा] जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत, गावपुर पंचायत के मुखिया अजय कुमार के निवास स्थान पर, जनसुराज विधानसभा की बैठक जिला अभियान समिति के संयोजक, निरंजन कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

आयोजित इस बैठक का मंच संचालन, दलसिंहसराय जनसुराज अनुमंडल अध्यक्ष पप्पु गुप्ता ने किया। आयोजित आज के इस बैठक में जनसुराज की संरचना एवं, बनने वाले संविधान सभा से संबंधित, अलग-अलग विषयों पर बैठक में मौजूद लोगों से विचार लिए गए। इस दौरान जनसुराज के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि, आगामी 2 अक्टूबर को पार्टी की स्थापना के साथ-साथ, पार्टी के संविधान हेतु बिहार के सभी प्रखंडों में भी इस तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इस दौरान बैठक में मौजूद जनसुराज के संस्थापक सदस्यों से, पार्टी के संविधान निर्माण को लेकर विस्तार रूप से चर्चा भी की गयी। जिसमें मौजूद संस्थापक सदस्यों से आवश्यक रूप से सुझाव भी मांगा गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने, जनसुराज की प्राथमिक सदस्यता भी ली।

मौके पर मौजूद उजियारपुर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह युवा जनसुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि, प्रशांत किशोर बिहार समेत पूरे प्रदेश में, सबके मान-सम्मान व सबके विकास की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में जनसुराज बिहार के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर आएगी।

इसके लिए माननीय प्रशांत किशोर जी लगातार इस तरह की बातें, लोगों के बीच बताते व समझाते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार में मजबूत राजनीति को लेकर, बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में, संविधान सभा की कुल 900 बैठकें आयोजित की जाएगी। यही नहीं! आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज बिहार के सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार को भी उतारेगी।

जिसकी तैयारी भी अभी से ही शुरू कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, यह समय जनसुराज के संस्थापक, प्रशांत किशोर जी की विचारधारा को मजबूत करने, तथा बिहार में जाति धर्म के नाम पर हो रही राजनिति को समाप्त कर विकास के रास्ते को खोलना ही पहली प्राथमिकता होगी, क्योंकि देश की राजनीति जाती व धर्म में सिमट कर रह गई है।

यही कारण है कि देश की व्यवस्था कमजोर होते जा रही है। जब तक हम सभी व्यक्ति जात-पात से ऊपर उठकर राजनीति में अपना योगदान नहीं देंगे। तब तक इस प्रकार के व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में जनसुराज ही एकमात्र ऐसा मंच है, जो इन सभी परेशानियों से उसे छुटकारा दिला सकता है। प्रशांत किशोर जी के इस विचारधारा को साथ लेकर चलने में ही, बिहार का विकास भी संभव हो पाएगा।

इस दौरान जनसुराज का प्राथमिक सदस्य बनाने, अनुसूचित जाति/जनजाति व महिलाओं को जनसुराज में आरक्षण देने, सदस्यों को रिकॉल की सुविधा देने, जनसुराज के तहत चुनाव लड़ने वालों के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण करने आदि प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत की गयी। मौके पर जिला अभियान समिति के संयोजक निरंजन कुमार ठाकुर, जनसुराज दलसिंहसराय के अनुमंडल अध्यक्ष पप्पु गुप्ता, जनसुराज उजियारपुर के प्रखंड महासचिव राजीव कुमार पांडेय, युवा जनसुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, दिनेश मालाकार, जय प्रकाश अजय, श्याम लाल पासवान, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, जनसुराज के प्रखंड अभियान समिति सदस्य दिनेश प्रसाद चौधरी, बालेश्वर राम, मनोज दास, रामचंद्रपुर अंधैल मुखिया रामसागर महतो, महिसारी मुखिया श्रवण पासवान, स्थानीय समाजसेवी रूपनारायण महतो, युवा जनसुराज के अनुमंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *