???? बिग ब्रेकिंग: जमीनी विवाद में जितवारपुर कोठी के मैनेजर को पिस्टल के बट व हॉकी स्टिक से पीटा, बेहोशी की हालत में मैनेजर का सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर वेयर हाउस के पास, जितवारपुर कोठी के मैनेजर को कतिपय लोगों ने, मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों तथा परिजनों की मदद से, ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां घायल मैनेजर का ईलाज जारी है। उधर घटना की सुचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद, सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच पिड़ित व्यक्ति से पुछताछ के बाद, मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

पिड़ित व्यक्ति की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन निवासी, रामचंद्र सिंह के 55 वर्षिय पुत्र मंटून कुमार के रूप में की गयी है। घटना बुधवार 11 सितम्बर की सुबह करीब 07 बजे की बतायी जा रही है। मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति मंटून कुमार, विगत कई वर्षों से जितवारपुर कोठी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, तथा वह जितवारपुर कोठी पर ही रहते भी हैं।

घटना के संबंध में पिड़ित जितवारपुर कोठी के मैनेजर, मंटून कुमार का बताना है कि, जितवारपुर कोठी के जमीन पर जितवारपुर गांव के ही कुछ स्थानीय असमाजिक तत्व के लोग, विगत कुछ दिनों से अवैध रूप से कब्जा जमाना चाहते हैं। बीते तीन से चार दिनों पहले भी, असमाजिक तत्व के लोगों ने, जितवारपुर कोठी के जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा जमाना चाहा था।

जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गयी थी। जिससे संबंधित मामला भी मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी गयी है, लेकिन उस आवेदन के आलोक में, नामजद आरोपित लोगों पर कोई कार्रवाई नही की गयी। आज की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पिड़ित व्यक्ति ने बताया कि, उन्हें सुचना मिली कि तीन दिन पुर्व जिन लोगों के द्वारा, जितवारपुर कोठी के जिस जमीन पर कब्जा करने करने की कोशिश की जा रही थी, उसी जमीन पर उन्हीं लोगों के द्वारा बुधवार की रात करीब 2 बजे से, एक बार फिर कब्जा किया जा रहा है।

सुचना मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय को देते हुए, स्वयं भी उस विवादित जमीन की ओर अपनी बाईक लेकर चल पड़े। कुछ दुर आगे बढने पर उक्त जमीन के पास कोई हलचल नही दिखा। जिसके बाद वह वापस जितवारपुर कोठी लौटने लगे। क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी का ईलाज करवाने पटना जाना था।

अभी वह जितवारपुर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के पास पहुंचे ही थे कि, करीब 50 की संख्या में ज्ञात व अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया, तथा घेरकर बाईक पर ही हॉकी स्टिक से पिटाई करने लगा। जिसके बाद वह बाईक सहित नीचे जमीन पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद हथियार से लैस बदमाश युवक, उन्हें घसीटते हुए पास के ही लीची बगान में ले गया, तथा पिस्टल के बट से व लाठी डंडा व हॉकी स्टिक से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, तथा उनकी बाईक व मोबाईल भी छीन लिया।

उक्त सभी बदमाश युवक उन्हें तब तक मारते रहे, जब तक कि वह बेहोश नही हो गए। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो, एक राहगीर के मोबाइल से उन्होंने अपने घरवालों को इसकी सुचना दी। सुचना मिलने के बाद उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच, उन्हें घायल अवस्था में ही ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *