???? बिग ब्रेकिंग: जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण को शुद्ध बनाने का दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमन कुमार पाठक:[खगड़िया] खगड़िया जिले के सिमरा निवासी कुंदन सिंह चंचल ने अपने  26वां जन्मदिन के  अवसर पर, विभिन्न प्रकार के करीब 111 फलदार वृक्षों के पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया तथा, लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

इस दौरान कुंदन सिंह चंचल ने बताया बताया की, विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण का संकट बढ़ता जा रहा है।

सरकार को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने गांव के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा की, सबको अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम 11 पौधा जरूर लगाने चाहिए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आम और महुआ का पौधा भेंट किया। उन्होंने बताया कि लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए, उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम चलाई हो। इसी मुहिम के तहत सिमरा गांव में पौधारोपण किया गया।

इस दौरान मौके पर कुंदन सिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, छोटू छलिया, राजकुमार, राजवली सदा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *