अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह: [दलसिंहसराय] जिले के दलसिंहसराय शहर के गुदरी रोड रमणा गेट के पास, रविवार की शाम एक अनियंत्रित टाटा मैजिक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।

जिसमें मैजिक सवार चालक व उपचालक दोनों मामूली रूप से जख्मी हो गए। हालांकि इस दौरान आसपास किसी भी राहगीर के नही रहने के कारण, एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

घटना देर शाम करीब 6:45 बजे की है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, टाटा मैजिक को स्थानीय लोगों की मदद से, खड़ा करके सड़क से हटाकर किनारे रखवा दिया।
जिसके बाद उक्त मार्ग पर एक बार फिर से आवागमन शुरू हो गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैजिक चालक किसी व्यक्ति के दाह संस्कार में स्थानीय लोगों को लेकर बछवाड़ा गया हुआ था।
जहां से लौटने के क्रम में दलसिंहसराय शहर के बीचो-बीच स्थित, रमना गेट के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नही है।
दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक के चालक व उपचालक आंशिक रूप से जख्मी हो गए हैं, फिर भी वह सुरक्षित बताया जा रहे हैं।







